हिंदी न्यूज़ करियर MP Board Result 2022 : यहां रोल नंबर डालकर चेक करें अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट
LIVE UPDATES
रिफ्रेश
MP Board Result 2022 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट mpresults.nic.in , mpbse.nic.in व livehindustan.com पर जारी कर दिया गया है। नीचे दिए बॉक्स में रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Fri, 29 Apr 2022 05:03 PM
MP Board Result 2022 Live Updates: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in व livehindustan.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं।मध्य प्रदेश बोर्ड10वीं और 12वीं का रिजल्ट ( MPBSE 10th 12th Result 2022 )livehindustan.com पर रोल नंबर डालकर देखा जा सकता है।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2022 - इस लिंक पर क्लिक कर डालें अपना रोल नंबर
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 - इस लिंक पर क्लिक कर डालें अपना रोल नंबर
दोपहर करीब 1 बजे यहां शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुंचेंगे। करीब 19 लाख परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्टके साथ हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित होगा। मोबाइल पर परिणाम देखने के लिए MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं।
Fri, 29 Apr 2022 04:51 PM
MP Board Result 2022 : एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों को मिलेगा लैपटॉप
MP Board Result 2022 : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार की तरफ से टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप मिलते हैं। इसके लिए उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि लैपटॉप डायरेक्ट नहीं दिए जाते बल्कि लैपटॉप के लिए सरकार 25,000 रुपये देती है।
Fri, 29 Apr 2022 04:49 PM
MP Board 10th 12th Result 2022 : 15 दिनों के भीतर रीचेकिंग के लिए करें आवेदन
अगर कोई छात्र अपने मार्क्स को लेकर असंतुष्ट है तो वह www.mpbse.mponline.gov.in या MP Online कियोस्क के जरिए 15 दिनों के भीतर यानी 13 मई तक रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है।
Fri, 29 Apr 2022 04:49 PM
MP Board 10th 12th Result 2022 : मार्कशीट में सुधार, रीचेकिंग व आंसरशीट की फोटोकॉपी
अगर किसी छात्र की मार्कशीट में कोई क्लेरिकल या टाइपिंग से जुड़ी गलती है तो वह उसे ठीक कराने के लिए तीन माह के भीतर आवेदन कर सकता है। रिजल्ट की घोषणा के तीन महीने तक ये फ्री रहेगा। इसके बाद शुल्क देना होगा।
Fri, 29 Apr 2022 04:22 PM
MP Board 12th Commerce Topper 2022 : ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर
ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर
कॉमर्स ग्रुप के टॉप-5 टॉपर्स
पहला स्थान
खुशबू शिवहरे- 480
हर्षिता पांडे- 480 अंक
दूसरा स्थान
श्रुति उपाध्याय- 479 अंक
कशिश बलेजा-479 अंक
तीसरा स्थान
नीलम थडानी-478 अंक
चौथा स्थान
शीतल वर्मा- 477 अंक
सिमरन मारन- 477 अंक
रमा गुर्जर- 477 अंक
पांचवा स्थान
चेतन चौधरी- 476 अंक
Fri, 29 Apr 2022 03:49 PM
MP Board 10th 12th Result 2022 : 15 दिनों के भीतर आंसर-शीट की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए करें आवेदन
छात्र शुल्क देकर www.mpbse.mponline.gov.in या MP Online कियोस्क के जरिए अपनी आंसरशीट की फोटो कॉपी हासिल कर सकते हैं। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। आवेदन मोबाइल ऐप MPBSE या MPMOBILE के जरिए किया जा सकता है।
Fri, 29 Apr 2022 03:49 PM
MP Board Result 2022 : रुक जाना नहीं योजना से मिलेगा फेल छात्रों को पास होने का मौका
MP Board Result 2022 : शिवराज सरकार एमपी बोर्ड रिजल्ट में फेल हुए बच्चों को पास होने का एक और मौका देगी। शुक्रवार को घोषित एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम में करीब 4.75 लाख बच्चे फेल हुए हैं। इनमें 10वीं के करीब 3.50 लाख और 12वीं के करीब 1.20 लाख स्टूडेंट्स हैं। अब शिवराज सरकार रुक जाना नहीं ( Ruk Jana Nahi ) योजना के जरिए इन बच्चों को पास होने का एक और मौका देगी। रुक जाना नहीं योजना के तहत एमपी बोर्ड के 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 में दो या दो से अधिक विषयों में फेल विद्यार्थियों को जून माह में फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा।
Fri, 29 Apr 2022 03:49 PM
MP Board 12th Commerce Topper 2022 : ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर
ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर
पहला स्थान
प्रगति मित्तल- 494 अंक
दूसरा स्थान
लक्षदीप धाकड़- 491 अंक
तीसरा स्थान
वेदिका विश्वकर्मा- 490 अंक
आयुष तिवारी- 490 अंक
चौथा स्थान
अनुष्का फौजदार- 489 अंक
पांचवा स्थान
वेदांशी दुबे आत्मजा- 486 अंक
MP Board 12th Toppers Full List Pdf : 12वीं के टॉपरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
Fri, 29 Apr 2022 03:49 PM
MP Board 12th Arts Topper 2022 : ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर
ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर
पहला स्थान
इशिता दुबे- 480 अंक
दूसरा स्थान
रोशिता सिंह-479 अंक
अनुजा दीक्षित- 479 अंक
तीसरा स्थान
सजल जैन- 478 अंक
चौथा स्थान
मुस्कान साहू- 476 अंक
पांचवा स्थान
अंशिका तिवारी-473 अंक
दिव्यांशी पांडे- 473 अंक
राज रघुवंशी आत्मज-473 अंक
Fri, 29 Apr 2022 02:31 PM
MPBSE MP Board Result Live : 12वीं की मेरिट में हर स्ट्रीम में लड़कियां आगे
12वीं की मेरिट में किस स्ट्रीम में कितने स्टूडेंट्स
कला समूह - कुल 25
छात्र 5
छात्राएं 20
विज्ञान गणित समूह - कुल 56
छात्र 37
छात्राएं 19
वाणिज्य समूह - कुल 35
छात्र 6
छात्राएं 29
कृषि समूह - कुल 6
छात्र 2
छात्राएं 4
ललित कला और गृह विज्ञान - कुल 4
छात्र 0
छात्राएं 4
जीवविज्ञान समूह - कुल 27
छात्र - 10
छात्राएं 17
Fri, 29 Apr 2022 02:28 PM
MP Board Result 2022 : 10वीं-12वीं में 4.75 लाख बच्चे फेल
10वीं के 3.50 लाख और 12वीं के 1.20 लाख बच्चे फेल हुए हैं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों की तुलना में 14.08 प्रतिशत कम रहा।
Fri, 29 Apr 2022 02:09 PM
MP Board 10th Result 2022 : एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर की लिस्ट
MP Board 10th Result 2022 : एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 95 स्टूडेंट्स शामिल। टॉप-5 में 10 स्टूडेंट्स शामिल। यहां देखें टॉप-5 स्टूडेंट्स की सूची-
MP Board 10th Toppers Full List Pdf : 10वीं के टॉपरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
Fri, 29 Apr 2022 02:03 PM
MP Board 12th Result 2022 : जानें 12वीं का कैसा रहा रिजल्ट
एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में इस वर्ष 72.72 फीसदी नियमित परीक्षार्थी ,32.90 फीसदी स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.94 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.64 रहा है। हायर सेकेंडरी में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 % रहा है तथा द्वितीय जिला दमोह का 89.18 % रहा है।हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं।
Fri, 29 Apr 2022 02:01 PM
MP Board 10th Result 2022 : जानें 10वीं का कैसा रहा रिजल्ट
हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में सर्वाधिक पास प्रतिशत जिला दमोह 83.80 % और द्वितीय जिला अलीराजपुर का 82.44 % रहा है । इस वर्ष 59.54 % नियमित परीक्षार्थी, 19.49 % स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।मेरिट लिस्ट में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों (कुल 95) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।
Fri, 29 Apr 2022 01:59 PM
MP Board 12th Result 2022 : 96751 परीक्षार्थियों की आई कंपार्टमेंट, 20 जून से होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
MP Board 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में इस वर्ष 96751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्राप्त हुई है। पूरक परीक्षा दिनांक 20 जून 2022 को ली जाएगी।
Fri, 29 Apr 2022 01:50 PM
MP Board 12th Result 2022: 12वीं के अलीराजपुर जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
MP Board 12th Result 2022:12वीं में अलीराजपुर जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। दमोह दूसरे स्थान पर रहा। अलीराजपुर में 93.24 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। अलीराजपुर में प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 40.20 प्रतिशत रहा। दमोह में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 89.18 प्रतिशत रहा।
Fri, 29 Apr 2022 01:49 PM
MP Board 10th Result 2022: 10वीं मे दमोह जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा
कक्षा दसवीं में दमोह जिला प्रदेश भर में शीर्ष पर रहा।10वीं में दमोह में 83.80 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। दमोह में प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 45.76 फीसदी रहा। अलीराजपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा।
Fri, 29 Apr 2022 01:43 PM
MP Board 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड 12वीं में 72.72 प्रतिशत बच्चे पास
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत रहा। लड़कों का रिजल्ट 69.94 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 75.64 फीसदी रहा। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी अच्छा रहा।
Fri, 29 Apr 2022 01:37 PM
MP Board 12th Commerce Toppers: ये हैं एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर
रैंक 1- खुशबू शिवहरे- मुरैना- 480 मार्क्स
रैंक 1- हर्षिता पांडे, खरगौन- 480 मार्क्स
रैंक 2- श्रुति उपाध्याय, उज्जैन- 479 मार्क्स
रैंक 2- दूसरा- कशिश बलेजा, इंदौर- 479 मार्क्स
रैंक 3- नीलम थडानी, बैरागढ़, भोपाल- 478 मार्क्स
Fri, 29 Apr 2022 01:35 PM
MP Board 10th 12th Result 2022: टॉपरों को रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बुलाया गया
कोविड महामारी की वजह से इस बार भी टॉपरों को एमपी बोर्ड की घोषणा के समय बोर्ड ऑफिस नहीं बुलाया गया।
Fri, 29 Apr 2022 01:30 PM
MP Board 10th Toppers 2022
यहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक - 1 - नैंसी दुबे- छतरपुर- 500 में 496 मार्क्स
रैंक 1 - सुचिता पांडे-सतना - 500 में 496 मार्क्स
रैंक 2- आयुष मिश्रा-रीवा- 500 में 495 मार्क्स
रैंक 2- पार्थ नारायण शर्मा-कुरावर(राजगढ़)- 500 में 495 मार्क्स
रैंक 3 - दिव्यांशी मिश्रा-नरसिंहपुर- 500 में 494 मार्क्स
Fri, 29 Apr 2022 01:27 PM
MP Board 12th Arts Result 2022: आर्टस् में 12वीं टॉपर लिस्ट
आर्ट्स में टॉपरों की लिस्ट
- सागर की इशिता दुबे 480 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं।
- रीवा की रोशिता सिंह 479 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
- रतलाम की अनुजा दीक्षित 479 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
- इंदौर के सजल जैन 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Fri, 29 Apr 2022 01:24 PM
MP Board 12th Result 2022 : ये हैं 12वीं के टॉपर
12वीं में आर्ट्स में सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। साइंस-मैथ्स ग्रुप में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) ने और कॉमर्स में मुरैना की खुशबू से शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने टॉप किया है।
Fri, 29 Apr 2022 01:21 PM
MP Board 10th Topper 2022: ये हैं 10वीं के टॉपर
MP Board 10th Topper 2022: कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर हासिल किए हैं।
Fri, 29 Apr 2022 01:21 PM
MP Board 10th Result 2022: 59.54 प्रतिशत बच्चे पास
कक्षा 10वीं का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत रहा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले साल रिजल्ट अच्छा लाने के लिए टीचरों को ट्रेनिंग देंगे। और मेहनत की जाएगी।
Fri, 29 Apr 2022 01:17 PM
MP Board 10th Result 2022 LIVE: रुक जाना नहीं योजना से मिलेगा फेल छात्रों को मौका
एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद असफल बच्चों को रुक जाना नहीं योजना के जरिए पास होने का एक मौका दिया जाएगा। बच्चे दोबारा फॉर्म भरकर परीक्षा दे सकेंगे और अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे। शिक्षा मंत्री ने यह बता कही।
Fri, 29 Apr 2022 01:17 PM
MP Board 10th Result 2022 : एमपी बोर्ड 10वीं में नैंसी दुबे ने किया टॉप
एमपी बोर्ड 10वीं में नैंसीदुबे ने किया टॉप। बेटियों ने बाजी मारी। नैंसी ने 500 में से 496 मार्क्स हासिल किए हैं। वह छतरपुर की रहने वाली हैं।
Fri, 29 Apr 2022 01:16 PM
MP Board 10th 12th Result 2022: विशेष परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की विशेष परीक्षा जुलाई-अगस्त में एमपीबीसीई की द्वारा आयोजित की जाएगी।
Fri, 29 Apr 2022 01:04 PM
MP Board Result 2022 : एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी हुआ
एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है। नतीजे शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी किए।12वीं में अलीराजपुर जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 93.24 प्रतिशत बच्चे पास हुए।
Fri, 29 Apr 2022 12:50 PM
MP Board Result 2022 : mpresults.nic.in पर यूं चेक करें रिजल्ट
- mpresults.nic.in पर लॉग इन करने के बाद आपको तीन लिंक दिखेंगे
MPBSE - HSC (Class 10th) Examination Results -2022
MPBSE - HSSC (Class 12th) Examination Results -2022
MPBSE - HSSC (Class 12th) Vocational Examination Results -2022
- 10वीं वाले HSC (Class 10th) के लिंक पर, 12वीं वाले HSSC (Class 12th) के लिंक पर और 12वीं वोकेश्नल वाले HSSC (Class 12th) Vocational के लिंक पर क्लिक करें
Fri, 29 Apr 2022 12:33 PM
MP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: शिक्षा मंत्री का इंतजार, कुछ देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
MP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: एमपी बोर्ड ऑफिस में शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का इंतजार किया जा रहा है। करीब 1 बजे शिक्षा मंत्री यहां पहुंचेंगे और सिंगल क्लिक से परिणाम की घोषणा करेंगे। इंदर सिंह परमार पास प्रतिशत, टॉपरों की सूची, पिछले सालों की तुलना में प्रदर्शन, जिलों का प्रदर्शन इन सब के बारे में बताएंगे।
Fri, 29 Apr 2022 12:10 PM
MP Board 10th Result 2022 : 10वीं पास करने के बाद कॉमर्स स्ट्रीम चुनते समय रखें ये बात ध्यान
अगर आप सीए या कंपनी सेक्रेटरी बनना चाहते हैं तो यह कॉमर्स की लाइन बेस्ट है। अकाउंटेंसी, बैंकिंग, मैनेजमेंट, फाइनेंस, टैक्स, निवेश बैंकिंग, वित्तीय सलाहकार से जुड़े प्रोफेशन में जाना चाहते हैं तो कॉमर्स की स्ट्रीम चुनें। इस लाइन में आपको अर्थशास्त्र, मैथ्स, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी जैसी विषय पढ़ने होंगे।
Fri, 29 Apr 2022 11:53 AM
MP Board 10th Result 2022 LIVE: किसी के दबाव में आकर या दोस्तों को देखकर फैसला न लें
10वीं के बाद आपका एक फैसला यह तय करेगा कि आप आगे जाकर क्या बनेंगे। 11वीं में प्रवेश लेते समय आपको साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में से किसी एक को चुनना होगा। स्ट्रीम के चुनाव में कोई जल्दबाजी न करें। किसी के दबाव न आएं। अपनी रुचि को पहचानें। हर स्ट्रीम की पूरी जानकारी लें। आर्टस हो, विज्ञान हो या फिर कॉमर्स। हर स्ट्रीम में आगे क्या संभावनाएं है, आपकी रूचि के हिसाब से क्या वो स्ट्रीम आपके लिए बेहतर है। ये जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर देखा जाता है कि स्ट्रीम चयन में माता पिता का दबाव देखने को मिलता है ज्यादातर छात्र अपने अभिभावकों के दबाव में आकर स्ट्रीम का चयन तो कर लेते हैं लेकिन अपने इच्छानुसार स्ट्रीम न मिलने के कारण अपना बेस्ट नहीं दे पाते। इसीलिए जरूरी है कि किसी के दबाव में आकर कोई फैसला न लें। अपने दिमाग में पहले ये सेट कर लें कि आपकी रुचि किस सब्जेक्ट में है और भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उस हिसाब से आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस चुनें।
Fri, 29 Apr 2022 11:32 AM
MP Board 10th Result 2022 : एमपी बोर्ड 10वीं के छात्र ध्यान दें
एमपी बोर्ड 10वीं पास करने के बाद स्टूडेंट्स को आर्ट्स , साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम चुननी होगी।
8 Tips, जो फैसले में आपकी मदद करेंगे।
1- रुचि को दें प्राथमिकता
2- जुनून का आकलन करें
3- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
4- दूसरों की मदद लें
5- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
6- लोगों की नहीं करें परवाह
7- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
8- अभिभावकों को भी बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
Fri, 29 Apr 2022 11:23 AM
इस तरह तैयार हुआ साल 2021 में 10वीं का रिजल्ट
कोविड महामारी के कारण पिछले साल 10वीं का रिजल्ट प्री-बोर्ड, यूनिट टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया गया था। जो छात्र अपने ग्रेड से नाखुश थे या जो अनुपस्थित थे, उन्हें सितंबर 2021 में परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी।
Fri, 29 Apr 2022 11:00 AM
SMS के माध्यम से देखें 10वीं का परिणाम
मोबाइल पर 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को MPBSE10Roll नंबर> टाइप करके लिखकर 56263 पर SMS भेजना होगा। जिसके बाद छात्र 10वीं के स्कोर देख सकेंगे।
Fri, 29 Apr 2022 10:45 AM
MP Board 10th 12th Result 2022 : प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू
एमपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री दोपहर 1 बजे के आसपास यहां पहुंचेंगे। सिंगल क्लिक से परिणाम की घोषणा की जाएगी।
Fri, 29 Apr 2022 10:44 AM
MP Board Result 2021: ऐसे देख सकेंगे मेरिट लिस्ट
कुछ ही घंटों में MP बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम जारी कर देगा। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट आज जारी की जाएगी। उम्मीदवार एमपीबीएसई की ऑफिशियल साइट mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Fri, 29 Apr 2022 10:23 AM
mpresults.nic.in 2022 : ऐप से चेक करें रिजल्ट
MP Board 10th 12th Result का इंतजार कर रहे छात्र जो मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे Google Playstore से MPBSE MOBILE App या MP मोबाइल ऐप या MP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को डाउनलोड करने के बाद know your result के सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक डालकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Fri, 29 Apr 2022 10:09 AM
MP Board Result 2022 LIVE: 1 बजे शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा
स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणाम की घोषणा करेंगे। इस साल राज्य में लगभग 19 लाख छात्र कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं।
Fri, 29 Apr 2022 09:49 AM
MP Board 10th 12th Result 2022 : रिजल्ट से पहले आया शिवराज का ट्वीट
MP Board 10th 12th Result 2022 :एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे प्यारे बच्चों आज एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम आने वाला है।आपकी अपेक्षा के अनुरूप परीक्षा परिणाम आये, परिश्रम सार्थक हो, मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद आपके साथ हैं।'
Fri, 29 Apr 2022 09:13 AM
MP Board 10th, 12th result topper 2022 : पिछले वर्षों के टॉपर
MP Board 10th, 12th result topper 2022 : अगर बात 2020 की करें तो एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में खुशी सिंह टॉपर बनीं थी। खुशी ने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए थे। 2019 में साइंस स्ट्रीम के आर्य जैन और कॉमर्स के विवेक गुप्ता ने 486 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।वहीं 2020 की 10वीं परीक्षा में अभिनव शर्मा के साथ ही 15 छात्र एक जैसे अंक यानी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बने थे। 2019 में गगन दीक्षित और आयुष दोनों ने 500 में से 499 मार्क्स पास संयुक्त रूप से टॉप किया था।
Fri, 29 Apr 2022 08:57 AM
MP Board Result 2022 Live :एमपी बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा
एमपी बोर्ड के इतिहास में पहली बार फरवरी में 10वीं 12वीं की सालाना परीक्षा आयोजित की गई थी। पिछले 17 साल में यह दूसरा मौका है जब अप्रैल में एमपी बोर्ड की इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 2008 में बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन एसके चतुर्वेदी के कार्यकाल में 28 अप्रैल को सिर्फ 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था।
Fri, 29 Apr 2022 08:57 AM
MP Board Result 2022 Live : चेकिंग का काम 5 मार्च से 10 अप्रैल तक चला
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा में करीब 19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आखिरी पेपर 12 मार्च को हुआ था। 36 दिन में 35 हजार शिक्षकों ने इन 19 लाख स्टूडेंट्स की आंसर कॉपी जांची। कॉपियों की चेकिंग का काम 5 मार्च से 10 अप्रैल तक किया गया।
Fri, 29 Apr 2022 08:47 AM
MP Board 10th 12th result 2022 : पिछले वर्ष नहीं जारी हुई थी मेरिट लिस्ट
MP Board 10th 12th result 2022 : एमपी बोर्ड ने 2021 में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में टॉपरों की घोषणा नहीं की थी। मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं हुई थी। दरअसल पिछले वर्ष कोरोना के चलते बिना परीक्षा रिजल्ट घोषित हुआ था। ऐसे में टॉपरों की सूची जारी नहीं की गई थी।
Fri, 29 Apr 2022 08:10 AM
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: mpresults.nic.in पर एमपी बोर्ड रिजल्ट का पेज हुआ अपडे
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट mpresults.nic.in का पेज अपडेट हो चुका है। परिणाम के लिंक दिखने लगे हैं। एमपी बोर्ड सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी रिजल्ट 2022 लिंक को आज दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा में करीब 19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
Fri, 29 Apr 2022 07:58 AM
MP Board 10th 12th Result Sarkari Result Live Updates : प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी
1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी के शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट की घोषणा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पास, कंपार्टमेंट और फेल हुए विद्यार्थियों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षामंत्री छात्र और छात्राओं के अलग अलग रिजल्ट भी बताएंगे। पता चलेगा कि लड़कों ने बाजी मारी या लड़कियों ने।
Fri, 29 Apr 2022 07:47 AM
MP Board 10th 12th Result 2022 : छात्रों को सलाह, मार्क्स कम आने पर हिम्मत न हारें
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। बहुत से छात्रों के कम नंबर आएंगे। लेकिन ऐसे छात्र मार्क्स कम आने पर अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। निराश हताश होने की बजाए विचार करें कि कहां कमी रह गए। आज जो भी सफल है, वो जीवन में कई बार असफल भी हुआ होगा। कामयाब लोगों की सक्सेस स्टोरीज पड़ें। रिजल्ट सब कुछ नहीं है। एक रिजल्ट आपकी कामयाबी का फैसला नहीं कर सकता। इसलिए निराशा को अपने पास फटकने न दें।
Fri, 29 Apr 2022 07:34 AM
MP Board Result Live : एमपी बोर्ड से अभी सिर्फ बिहार बोर्ड आगे
अभी तक एमपी बोर्ड से पहले सिर्फ बिहार बोर्ड ने 10वीं 12वीं का परिणाम जारी किया है। इसके अलावा अन्य किसी भी केंद्रीय व राज्य शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया है। आज एमपी बोर्ड नतीजे जारी कर दूसरे स्थान पर आ जाएगा।
Fri, 29 Apr 2022 07:11 AM
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
-www.livehindustan.com/career/resultsपर जाएं।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड के छात्र 12 वीं 2022 रिजल्ट के लिंक पर और 10वीं के छात्र 10 वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022
मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2022
Fri, 29 Apr 2022 07:11 AM
MP Board 10th 12th Result Live : कैसे पाएं सबसे पहले रिजल्ट का अलर्ट
मोबाइल पर रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के अलावा www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल फोन पर अलर्ट भी आए, तो इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सिर्फ अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी।
Fri, 29 Apr 2022 07:05 AM
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ ये परिणाम भी होंगे जारी
MP Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ आज हायर सेकण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुय परीक्षा 2022 के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
Fri, 29 Apr 2022 07:01 AM
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 : जानें कब हुई थी परीक्षा
mpresults.nic.in MP Board Result 2022 : एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी।
Fri, 29 Apr 2022 06:32 AM
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें रिल्ट
एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करके रिजल्ट चेक करने का प्रयास कर रहे होंगे। हेवी ट्राफिक की वजह से डाउन डाउन हो सकता है और वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप livehindustan.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2022
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022
Fri, 29 Apr 2022 06:28 AM
MP Board 10th 12th Result 2022 Website : इन वेबसाइट्स पर करें चेक
एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटपर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। वेबसाइट की लिस्ट यहां चेक करें।
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
Fri, 29 Apr 2022 06:23 AM
MPBSE Result 2022 Date Time : ये है एमपी बोर्ड रिजल्ट का डेट और टाइम
माशिमं ने कहा है कि 10वीं 12वीं और 12वीं वोकेश्नल का रिजल्ट 29 अप्रैल यानी आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने का लिंक mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर लाइव होगा।
Fri, 29 Apr 2022 06:22 AM
MPBSE Result 2022 LIVE: ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे मार्कशीट
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर HSC (Class 10th) या HSSC (Class 12th) Exam Result 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपने क्रेडिंशियल दर्ज करें और लॉग-इन करें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट ले लें।
Fri, 29 Apr 2022 06:15 AM
MP Board 10th 12th Result 2022 Check on MPBSE App : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट ऐप से करें चेक
MP Board 10th 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड ने कहा है कि स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE App या MP मोबाइल ऐप या MP Mobile App Download करें व know your result का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर व आवेदन क्रमांक डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Fri, 29 Apr 2022 06:06 AM
MP Board 10th 12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट मार्कशीट में होंगी ये सब डिटेल्स
एमपी बोर्ड मार्कशीट में विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, अभिभावक का नाम, सब्जेक्ट का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्तांक, सब्जेक्ट कोड, ग्रेड, कुल प्राप्तांक, रिजल्ट स्टेटस और डिवीजन दिया गया होगा।
Fri, 29 Apr 2022 06:04 AM
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट अच्छा आने की उम्मीद
MPBSE Class 10 12 Result 2022: एमपी बोर्ड प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार का पास प्रतिशत पिछले सालों की तुलना में ज्यादा होगा।
Fri, 29 Apr 2022 05:51 AM
MP Board 10th 12th Result 2022 - एमपी बोर्ड रिजल्ट अच्छा आने की उम्मीद, टॉपरों की भी आएगी लिस्ट
इस बार पिछले साल के मुकाबले मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में 2 लाख अतिरिक्त छात्र शामिल हुए।इस बार बोर्ड की तरफ से टॉपरों की सूची भी जारी की जाएगी। पिछले दो साल से कोरोना के चलते स्टूडेंट्स को प्रमोट किया जा रहा है। इसलिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो रही है।
Fri, 29 Apr 2022 05:51 AM
MPBSE 10th 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें रिल्ट
MPBSE 10th 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करके रिजल्ट चेक करने का प्रयास कर रहे होंगे। हेवी ट्राफिक की वजह से डाउन डाउन हो सकता है और वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप livehindustan.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2022
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022
Fri, 29 Apr 2022 05:50 AM
MP Board Result 2022 Passing Marks : जानें क्या हैं एमपी बोर्ड के पासिंग मार्क्स
एमपी बोर्ड के संशोधित मार्किंग स्कीम के तहत थ्योरी विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए गए हैं और शेष 20 अंक व्यावहारिक और परियोजना कार्यों के लिए हैं। ये प्रक्रिया कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए लागू होंगी। परीक्षार्थियों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय और व्यावहारिक परीक्षा में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
Fri, 29 Apr 2022 05:50 AM
MP Board Result 2022 : एमपी बोर्ड : बोर्ड ने ट्वीट कर दी एग्जाम रिजल्ट के डेट और टाइम की जानकारी
एमपी शिक्षा विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर कहा,आने वाला है रिजल्ट -29 अप्रैल 2022 को, दोपहर 1.00 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट किया जाएगा घोषित।
Fri, 29 Apr 2022 05:49 AM
MP Board 10th 12th Result 2022 Live Updates : एमपी बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप से ऐसे करें चेक
MP Board 10th 12th Result 2022 : एमपी बोर्ड ने कहा है कि स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करें व नॉ योअर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर व आवेदन क्रमांक डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Fri, 29 Apr 2022 05:49 AM
MP Board 10th 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpresults.nic.in के साथ साथ livehindustan.com पर विजिट कर सकते हैं।
Fri, 29 Apr 2022 05:47 AM
MP Board 10th 12th Result 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
यूं चेक करें रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें। इसके बाद, कक्षा 10 या कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, लॉग इन करें और स्कोरकार्ड देखें। प्रिंटआउट लेकर रख लें।
Fri, 29 Apr 2022 05:46 AM
MP Board 10th 12th Result 2022: 17 सालों में दूसरी बार एमपी बोर्ड का कारनामा
MP Board : पिछले 17 साल में यह दूसरा मौका है जब अप्रैल में एमपी बोर्ड की इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 2008 में बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन एसके चतुर्वेदी के कार्यकाल में 28 अप्रैल को सिर्फ 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था।
Fri, 29 Apr 2022 05:45 AM
MP Board 10th 12th Result 2022: फरवरी में पहली मर्तबा हुई थी परीक्षा
MP Board 10th 12th Result 2022: एमपी बोर्ड के इतिहास में पहली बार फरवरी में 10वीं 12वीं की सालाना परीक्षा आयोजित की गई थी। इससे पहले कभी भी एग्जाम इतनी जल्दी नहीं करवाए गए थे। ये एमपी बोर्ड की बड़ी उपलब्धि है।
Fri, 29 Apr 2022 05:44 AM
MP Board 10th 12th Result 2022: एमपी बोर्ड रिजल्ट आज घोषित होगा
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022: स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Mp Board Result 2022Mp Board 10th Result 2022Mp Board 12th Result 2022Mp Board 12th ResultMpbse
लाइव हिन्दुस्तान टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।